Siraj-Head Controversy: एडिलेड टेस्ट में मोहम्मद सिराज को ट्रेविस हेड से उलझने की आईसीसी ने कड़ी सजा सुनाई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सिराज की 20 प्रतिशत मैच फीस काट ली। वहीं, हेड को भी चेतावनी दी गई है कि इस तरह की हरकत मैदान पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सिराज पर लगे जुर्माने से भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह खुश नहीं हैं। भज्जी ने आईसीसी के फैसले पर ही सवाल खड़े किए हैं। दूसरे टेस्ट में हेड का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 140 रन की धांसू पारी खेली थी।
सिराज को मिली सजा
दरअसल, एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंदों पर 140 रन की दमदार पारी खेली। हेड ने डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हेड की धांसू पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल की, जो टीम की जीत की अहम वजह बनी। हेड की पारी का अंत मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंद से किया।
हालांकि, कंगारू बैटर को क्लीन बोल्ड करने के बाद सिराज अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख सके और वह हेड से कुछ कहते हुए नजर आए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भी पलटकर जवाब दिया। सिराज ने हेड को पवेलियन की ओर जाने का इशारा भी किया। सिराज की हरकत पर आईसीसी ने कड़ा फैसला लेते हुए उनकी 20 प्रतिशत मैच फीस काट ली।
भज्जी ने उठाए सवाल
हरभजन ने हेड-सिराज विवाद पर स्टार स्पोर्ट्स संग बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि आईसीसी प्लेयर्स पर कुछ ज्यादा ही सख्ती दिखाती है। इस तरह की घटना मैदान पर होती रहती है। जाहिर तौर पर ऐसी चीजों को भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए। दोनों प्लेयर्स पैच-अप करने के बाद फिर से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। खैर, आईसीसी ने खिलाड़ियों को सजा सुना ही दी है। अब इस बात को साइड कर देते हैं और आगे की तरफ देखते हैं। इन विवादों को छोड़कर क्रिकेट पर फोकस करते हैं। यह सब बहुत हुआ।” एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। गाबा में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में रोहित की पलटन सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
34 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
57 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines