Glenn Maxwell All Time ODI 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए टीम इंडिया 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय के बाद वापसी होने जा रही है. वहीं इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी ऑल टाइम वनडे-11 चुनी. जिसमें उन्होंने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीम के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है. मैक्सवेल ने अपनी वनडे-11 में 6 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है.
मैक्सवेल ने सलामी जोड़ी के रूप में चुने ये खिलाड़ी
मैक्सवेल ने अपनी ऑल टाइम वनडे-11 में 6 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, जिनमें से उन्होंने 2 सलामी जोड़ी के रूप में चुने हैं. मैक्सवेल ने सलामी जोड़ी के रूप में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना है.
विराट को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को अपनी पीढ़ी का सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है, मैक्सवेल ने अपनी टीम में नंबर-3 पर विराट कोहली को शामिल किया है. इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को नंबर-4 और माइकल बेवन को नंबर-5 के लिए चुना है. वहीं शेन वॉटसन को ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट के साथ उड़ान नहीं भरेंगे कप्तान शुभमन गिल! सामने आया बड़ा अपडेट
विकेटकीपर चुना ये खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी ऑल टाइम वनडे-11 में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर चुना है. यहां पर मैक्सवेल ने एडम गिलक्रिस्ट जैसे महान खिलाड़ी को भी नजरअंदाज कर दिया.
गेंदबाजी में चुने ये खिलाड़ी
इसके अलावा गेंदबाजी के तौर पर मैक्सवेल ने ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और जसप्रीत बुमराह को चुना है, वहीं स्पिनर्स के रूप में मैक्सवेल ने शेन वॉर्न और अनिल कुंबले को शामिल किया है.
ग्लेन मैक्सवेल की ऑल टाइम वनडे-11
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, माइक बेवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शेन वॉटसन, ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा, जसप्रीत बुमराह, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले.
ये भी पढ़ें:-‘खिलाड़ियों को सिलेक्टर से डरना नहीं….’ सिलेक्टर्स की नियुक्ति को लेकर अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines