IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आसानी से सरेंडर कर दिया और पूरी टीम सिर्फ 180 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में दमदार आगाज किया है। हालांकि, कंगारू टीम की पारी के दौरान एडिलेड के मैदान पर अचानक से घनघोर अंधेरा छा गया, जिसके चलते खेल को दो बार रोकना पड़ा।
एडिलेड में छाया अंधेरा
दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में घटी। नीतीश रेड्डी गेंदबाजी कर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर मौजूद थे। ओवर की पहली दो गेंदें डॉट जा चुकी थी। नीतीश तीसरी बॉल को फेंकने के लिए तैयार थे। हालांकि, तभी अचानक से एडिलेड के मैदान पर घनघोर अंधेरा छा गया। एकदम से सारी फ्लड लाइट्स बंद हो गईं और खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू हुआ, लेकिन दो गेंद के बाद फिर से मैदान पर अंधेरा छा गया। हालांकि, जल्द ही मैच शुरू हो गया और नीतीश रेड्डी ने अपना ओवर पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर ऐसी घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं।
स्टार्क ने बरपाया कहर
इससे पहले मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए पहली पारी में भारत की पूरी टीम को 180 रनों पर समेटा। स्टार्क ने अपनी लहराती हुई गेंदों से इंडियन बैटर्स की नाक में खूब दम किया। कंगारू तेज गेंदबाज 14.1 ओवर के स्पेल में सिर्फ 48 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को मैच की पहली ही गेंद पर चलता किया। वहीं, केएल राहुल को भी उन्होंने 37 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।
विराट कोहली भी स्टार्क की बाहर जाती हुई गेंद का शिकार बने। 42 रन की शानदार पारी खेलने के बाद नीतीश रेड्डी भी स्टार्क का ही शिकार बने। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर ने आर अश्विन और हर्षित राणा को भी चलता किया। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में महज एक विकेट खोकर 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा को जसप्रीत बुमराह ने महज 13 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
12 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
36 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines