India vs Australi 1st ODI: टीम इंडिया पहले वनडे मैच के लिए पर्थ में जमकर प्रैक्टिस कर रही है, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से फैंस का इंतजार भी खत्म होने वाला है. 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इसपर भी काफी सवाल उठ रहे हैं. वहीं अब पूर्व भारतीय दिग्गज संजय बांगर ने पर्थ वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है.
संजय बांगर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
संजय बांगर द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन काफी हैरान कर देने वाली है, क्योंकि बांगर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को नहीं चुना है, कुलदीप यादव की फॉर्म काफी कमाल की है, एशिया कप 2025 में कुलदीप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे, इसके अलावा वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी कुलदीप ने खूब विकेट चटकाए थे. ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में न होना फैंस को हैरान कर सकता है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट को लेकर ट्रैविस हेड का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर कह दी ये बात
इसके अलावा संजय बांगर ने सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को चुना है. वहीं नंबर-3 में विराट कोहली और नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर को शामिल किया है. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में बांगर ने नंबर-5 पर केएल राहुल को रखा है. इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना है. तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर बांगर ने नितीश रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इसके अलावा तेज गेंदबाजों के रूप में उन्होंने अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा रखा है.
संजय बांगर द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: टीम इंडिया की वनडे जर्सी आई सामने, Dream 11 हटने के बाद जानें क्या हुआ बदलाव?
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines