Shubman Gill Ponzi Scheme: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल समेत चार खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। 450 करोड़ के घोटाले में इन प्लेयर्स से सीआईडी पूछताछ कर सकती है। दरअसल, शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने बीजेड ग्रुप के मालिक भूपेंद्र सिंह झाला को पोंजी स्कीम घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह घोटाला करीब 6 हजार करोड़ रुपये का है, लेकिन जांच के बाद यह घोटाला तकरीबन 450 करोड़ का बताया जा रहा है। घोटाले को लेकर सीआईडी भूपेंद्र झाला से अभी पूछताछ में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले गिल, मोहित शर्मा, राहुल तेवतिया और साई सुदर्शन ने भी इस स्कैम में अपने पैसे निवेश किए थे, जिसके चलते वो भी सीआईडी की रडार पर आ सकते हैं।
भूपेंद्र झाला की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
रिपोर्ट्स की मानें, तो सीआईडी ने बीजेड ग्रुप के मालिक भूपेंद्र झाला के सीए से इस मामले को लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसमें गिल समेत चार क्रिकेटर्स का नाम भी सामने आया है। शुरुआत में यह घोटाला तकरीबन 6 हजार करोड़ का बताया जा रहा था, जिसके चलते पोंजी स्कैम की सही रकम को जानने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया।
हालांकि, अब तक हुई जांच में यह घोटाला 450 करोड़ का माना जा रहा है। भूपेंद्र झाला को इस मामले में 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। सीआईडी इस मामले को लेकर जोरों-शोरों से जांच में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम इस घोटाले को लेकर सबूत जुटाने में जुटी हुई है।
क्यों क्रिकेटर्स से की जा सकती है पूछताछ
खबरों के अनुसार, सीआईडी इस घोटाले को लेकर भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल, मोहित शर्मा, राहुल तेवतिया और साई सुदर्शन से पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि गिल समेत इन क्रिकेटर्स ने इस पोंजी स्कीम में निवेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, गिल ने तकरीबन 1.95 करोड़ का निवेश किया था, जबकि बाकी तीन प्लेयर्स ने भी थोड़ी बहुत रकम इंवेस्ट की थी। भारतीय टीम के इन 4 क्रिकेटर्स को सीआईडी कभी भी पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला कितना तूल पकड़ता है और पूछताछ में क्या सामने आता है।
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
43 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines