ICC Women’s T20 World Cup 2024 NZ W vs SL W: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो चली है। जहां ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल दिख रही है, तो वहीं आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच पर टीम इंडिया की नजरें रहने वाली हैं। इस टीम की जीत से टीम इंडिया को फायदा पहुंचने वाला है।
श्रीलंका की जीत चाहेगा भारत
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज ग्रुप-ए की टीमें न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होने वाला है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण को देखते हुए भारत की नजरें इस मैच पर रहने वाली है। टीम इंडिया चाहेगी कि इस मैच में श्रीलंका की टीम बड़ा उलफेर करते हुए न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करे।
ये भी पढ़ें:- हांगकांग दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, कप्तान बना ये विस्फोटक बल्लेबाज
न्यूजीलैंड की हार से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस और ज्यादा बढ़ जाएंगे। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम आज मैच जीत जाती है तो फिर उसके भारत के बराबर 4 अंक हो जाएंगे। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया से होगी भारत की भिड़ंत
टीम इंडिया का अगला अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। टीम इंडिया इस मैच को किसी भी हाल में जितना चाहेगी। अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी बढ़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया के 6 अंक हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अगर न्यूजीलैंड भी अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो फिर उसके पास भी 6 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रनरेट पर मामला फंस सकता है। जिस टीम का नेट रनरेट बेहतर होगा उसको सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह फेल हुआ RCB का स्टार खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में लग सकता है झटका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines