ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड महिला टीम के साथ भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन दो मैच खेले गए थे। पहले मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल की तो वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने बाजी मारी। आज भारतीय टीम जीत के साथ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। कुछ फैंस सोच रहे होंगे कि वे इस मैच को जियोसिनेमा पर देख सकेंगे, लेकिन इस बार आप विश्व कप के मैचों को जियोसिनेमा पर नहीं देख पाएंगे।
यहां देख सकेंगे फ्री में मैच
हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर हुई थी, लेकिन महिला टी20 विश्व कप 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा नहीं बल्कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। यहां आप फ्री में भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स पर भी आप मैच देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: हिजाब पहनकर मैदान में उतरी क्रिकेटर, जानें कौन हैं अबताहा मकसूद?
दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें
बात अगर भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के टी20 आंकड़ों की करे तो न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी पड़ता हुआ दिखता है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 9 मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है, जबकि भारतीय टीम को महज 4 मैचों में ही जीत हासिल हुई है।
भारतीय टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर, अरुंधति, यास्तिका भाटिया, आशा शोभना, दयालन हेमलता, एस सजना।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: पहले ही मैच में बांग्लादेश का धमाका, स्कॉटलैंड को हराकर 10 साल बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
58 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines