ICC Women’s T20 World Cup 2024 IND W vs AUS W: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए ये मैच काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए एक मजबूत कदम आगे बढ़ाएगी। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर इस मैच को जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शान 7:30 बजे शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कैसा होगा पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच को धीमी माना जाता है, जिस पर बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। ऐसे में टॉस का अहम रोल हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: संजू सैमसन ने खोला 5 छक्कों का राज, ऐसे की थी प्लानिंग
आज के मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इस मैदान पर अभी तक 45 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 27 मैच जीते हैं। इसके अलावा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 18 मैच जीते हैं। इस पिच पर हाई स्कोर 215 रनों का है, जो अफगानिस्तान के नाम दर्ज है।
सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगा भारत !
टीम इंडिया के लिए आज ऑस्ट्रेलिया को हराने की कड़ी चुनौती होने वाली है। इस टूर्नामेंट में कंगारू टीम शानदार लय में दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल की है। पॉइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं टीम इंडिया ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ रवि बिश्नोई का नाम, बुमराह-कुलदीप को पछाड़ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines