ICC Women’s T20 World Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान हरमनप्रीत की अगुवाई में आज वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। पहले मैच में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से होगा। ये मुकाबला आज यानी 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। जबकि मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा। वहीं अब फैंस जानना चाहते है कि आखिरी इस मैच में मौसम कैसा रहने वाला है क्या मैच में बारिश आ सकती है या नहीं?
ऐसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार दुबई में मैच के दौरान आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं बात अगर तापमान की करे तो 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: JioCinema नहीं, यहां फ्री में देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: हिजाब पहनकर मैदान में उतरी क्रिकेटर, जानें कौन हैं अबताहा मकसूद?
पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित होती है। इसी पिच पर आज का पहला मैच खेला जाएगा। जिसमें साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होने वाली है। जिसके चलते पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। बता दें, इस स्टेडियम पर अभी तक 92 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 45 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 मैचों में जीत हासिल की है।
टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान
मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया का खास प्लान सामने निकलकर आ रहा है। क्रिकइंफो के मुताबिक टीम इंडिया के कोच ओमोल मजूमदार ने बताया कि न्यूजीलैडं के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत को ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाएगा। हरमनप्रीत अब नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगी। अभी तक हरमन नंबर-4 या नंबर-5 पर बल्लेबाजी करती थी।
टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, जेमिमा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर, अरुंधति, एस सजना, यास्तिका भाटिया, आशा शोभना, दयालन हेमलता।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, 2 नाम पर फंसा पेंच
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines