Champions Trophy Final Ceremony: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, टूर्नामेंट की ट्रॉफी देते समय मंच पर कोई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को अब मिर्ची लग रही है। इसको लेकर टूर्नामेंट के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का भी बयान सामने आया था। वहीं, इस मामले को लेकर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जवाब देकर बताया कि क्यों पीसीबी का कोई अधिकारी ट्रॉफी देते हुए मंच पर मौजूद नहीं था?
आईसीसी ने दी जानकारी
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल समारोह में पीसीबी का कोई अधिकारी क्यों मौजूद नहीं था। जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक रोजर टूसे और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह समापन समारोह में मौजूद थे, जबकि पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: मुंबई इंडियंस के पास सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका, करना होगा बस ये काम
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के एक सूत्र ने दावा किया कि आईसीसी ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को मंच पर लाने की तैयारी की थी, लेकिन जब वह नहीं आ सके तो उन्होंने अपनी योजना बदल दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया है। इसके अलावा, पीसीबी ने दावा किया कि आईसीसी ने टूर्नामेंट के दौरान मेजबान देश के रूप में पाकिस्तान की स्थिति के संबंध में कई गलतियां की थीं।
आईसीसी के अधिकारी ने जियो टीवी पर कहा “मोहसिन नकवी उपलब्ध नहीं थे और फाइनल के लिए दुबई नहीं गए। आईसीसी केवल मेजबान बोर्ड के प्रमुख को ही पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है जैसे कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ। अन्य बोर्ड अधिकारी, चाहे वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों या नहीं, स्टेज की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होते। ”
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही बदल गया न्यूजीलैंड का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
संबंधित खबरें
सबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
14 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines