IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और सीरीज 2-2 से बराबर रही। इन 5 मैचों को अलग-अलग वेन्यू पर खेला गया था। अब आईसीसी ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती 4 मैचों की पिच और आउटफील्ड की रेटिंग जारी की है। आईसीसी ने लॉर्ड्स की बादशाहत को खत्म कर दिया है।
आईसीसी ने दी रेटिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती 4 मैचों के लिए इस्तेमाल हुई पिचों के लिए आईसीसी ने रेटिंग जारी की है। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच की पिच को सबसे अच्छा माना गया। इसके बाद एजबेस्टन, लॉर्ड्स और ओल्ट ट्रैफर्ड की पिचों को संतोषजनक माना गया है। वहीं पांचवां मुकाबला ओवल में खेला गया था। इस मैदान की अभी रेटिंग जारी नहीं की गई है।
इस तरह खेली गई सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता। इसके बाद एजबेस्ट में खेले गए मुकाबले को भारतीय टीम ने 336 रनों से जीता और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। वहीं लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच को इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की थी। वहीं चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया और ये मैच ड्रॉ रहा। इसके अलावा ओवल में खेले गए आखिरी मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 6 रनों से जीत हासिल कर ली।
आईसीसी द्वारा जारी की गई रेटिंग
| क्रमांक | टेस्ट स्थान | पिच की स्थिति | आउटफील्ड की स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | हेडिंग्ले, लीड्स | बहुत अच्छी | बहुत अच्छी |
| 2 | एजबेस्टन, बर्मिंघम | संतोषजनक | बहुत अच्छी |
| 3 | लॉर्ड्स, लंदन | संतोषजनक | बहुत अच्छी |
| 4 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | संतोषजनक | बहुत अच्छी |
संबंधित खबरें
रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
32 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
41 mins agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 hr agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
1 hr agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
2 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines