ICC Rankings: टीम इंडिया को बीते दिन इंग्लैंड के हाथों सीरीज के तीसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब आईसीसी की ताजा रैंकिंग सामने आई है। इस सीरीज में अभी तक तिलक वर्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, जबकि सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। जिसके चलते आईसीसी टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में तिलक ने पहली बार सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है।
पहली बार नंबर-2 पर पहुंचे तिलक
टी20 क्रिकेट में तिलक वर्मा लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्होंने बैक-टू-बैक शतक लगाए थे। अब तिलक वर्मा ने पहली बार आईसीसी रैंकिंग में दूसरा पायदान हासिल किया है। तिलक 832 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले तिलक तीसरे पायदान पर थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारतीय टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, लिस्ट में महज 4 टीम शामिल
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड पहले स्थान पर बने हुए हैं। फिलहाल हेड के 855 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 782 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में अभी तक सूर्या फ्लॉप साबित हुए हैं। जिसके चलते ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव 763 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट पांचवे स्थान पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: फेवरेट फॉर्मेट में कप्तान सूर्यकुमार का बुरा हाल, आंकडे़ दे रहे टीम को टेंशन
संबंधित खबरें
नाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
9 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
18 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
58 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines