ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तगड़ा फायदा पहुंचा है। हार्दिक ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अब हार्दिक की नजरें दुनिया का नंबर एक ऑलराउंडर बनने पर होगी। अगर टी20 सीरीज के अगले दो मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहता है तो वे टी20 क्रिकेट की आईसीसी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर आ सकते हैं।
हार्दिक को हुआ 4 स्थान का फायदा
आईसीसी की ताजा टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने 4 स्थानों की छलांग लगाई है। इसके साथ अब हार्दिक 216 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन पहले पायदान पर बने हुए हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी मौजूद हैं। इसके अलावा हार्दिक से पीछे चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- क्या भुवनेश्वर कुमार का करियर हुआ खत्म? BCCI के इस टूर्नामेंट में भी नहीं मिला मौका
जडेजा पहले स्थान पर
बांग्लादेश के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया था। जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करके दिखाया था। जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। जडेजा के पास 468 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इसके अलावा आर अश्विन 358 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
बुमराह अभी भी नंबर-1
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। जिसका फायदा बुमराह को आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिला था। फिलहाल बुमराह 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं।
जायसवाल तीसरे नंबर पर
यशस्वी जायसवाल ने भी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उनको आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 स्थान का फायदा पहुंचा है। फिलहाल जायसवाल 792 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया की Playing 11 में हो सकता बड़ा बदलाव, क्या युवा खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines