ICC Test Rankings: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट के बीच ICC ने नई टेस्ट रैंकिंग का ऐलान कर दिया है। इस बार रैंकिंग में भारी बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को रैंकिंग में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। जबकि इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। वहीं, भारत के विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को भी इस बार फायदा हुआ है।
बाबर को हुआ नुकसान
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान से खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वो पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर थे। इस समय वो टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों को काफी ज्यादा फायदा हुआ है।
रोहित शर्मा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वो अब सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2 पायदान के फायदे के साथ अब 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ये 3 मैच विनर, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी भारत की टेंशन
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी फायदा हुआ है। वो 7 पायदान के फायदे के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 171 रन और 51 रन बनाए थे।
अगर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक की बात करें तो उन्हें 3 पायदान का फायदा हुआ है। वो चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 56 और 32 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 191 रन की पारी खेलने वाले मुशफिकुर रहीम को 7 पायदान का फायदा हुआ है। वो 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम का ‘सुनील नरेन’, बुची बाबू टूर्नामेंट से सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
33 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines