ICC Men’s and Women’s Player of the Month: इंटरनेशनल क्रिकेट क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज (12 अगस्त) को आईसीसी मेंस और विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज इंग्लैंड के गस एटकिंसन को जुलाई महीने के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड के लिए आईसीसी ने वॉशिंगटन सुंदर, चार्ली कैसल और गस एटकिंसन को नॉमिनेट किया था। इसके अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। डेब्यू सीरीज में उन्होंने धमाल मचा दिया था। उन्होंने 16.22 की औसत से कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने इस सीरीज में अपनी रफ्तार और कंट्रोल से सभी को प्रभावित किया था।
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह को 81 दिन से भी ज्यादा का ब्रेक क्यों? बांग्लादेश सीरीज में अब खेल सकता है ये दूसरा गेंदबाज
वो लगातार 140 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्हें इंग्लैंड की टीम फ्यूचर के स्टार के रूप में देख रही है। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ वो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट डेब्यू करते हुए 10 विकेट हॉल लेने वाले 8वें गेंदबाज बन गए थे।
चमारी अट्टापट्टू ने एशिया कप में किया धमाल
श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने जीता। उनकी कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर महिला एशिया कप का खिताब जीता था। इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद दमदार रहा था। उन्होंने 101 की औसत से 304 रन बनाए थे। फाइनल मैच में भी उन्होंने 61 रन की पारी खेली थी और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा है।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines