T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. मेगा इवेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया था और अपने सभी मैच भारत के अलावा दूसरे देश में शिफ्ट करने की मांग की थी. इसको लेकर आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच 21 जनवरी को बैठक हुई थी, जिसमें आईसीसी ने अपना फैसला सुनाया है.
आईसीसी ने सुनाया फैसला
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेश सरकार को बताए कि अगर बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में अपने मैच खेलने के लिए भारत आने से मना करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी अन्य टीम को एंट्री मिल जाएगी. इस फैसले के बाद मीटिंग में वोटिंग हुई, जिसमें ज्यादातर सदस्य किसी दूसरी टीम को शामिल करने के पक्ष में थे. आईसीसी ने बीसीबी को फैसला लेने के लिए एक और दिन का समय दिया है. माना जा रहा है कि अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से मना करती है तो उसकी जगह पर स्कॉटलैंड की एंट्री हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के इस लेजेंड को चुना अपना आइडल, लेकिन उनकी कामायबी दोहराने में अब तक नाकाम
बैठक में कौन-कौन हुआ था शामिल?
इस बैठक में सभी पूर्ण सदस्य देशों के निदेशक ने भाग लिया था. जानकारी के अनुसार, आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, माइक बेयर्ड, जिम्बाब्वे क्रिकेट अध्यक्ष तवेंगा मुकुहलानी, सीडब्ल्यूआई अध्यक्ष किशोर शैलो, क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन मैकनीस, क्रिकेट न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि रोजर ट्वोस, ईसीबी अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मोहम्मद मूसाजी और क्रिकेट अफगानिस्तान के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष शम्मी सिल्वा, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष भी शामिल हुए थे.
क्या है विवाद?
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले केकेआर को अपने स्क्वाड से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया था. क्योंकि रहमान का भारत में जमकर विरोध हो रहा था. ऐसे में केकेआर ने रहमान को बाहर कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गया और वर्ल्ड कप 2026 में भारत न आने की धमकी दे डाली.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | विपक्षी टीम |
| पहला मैच | 7 फरवरी, 2026 | कोलकाता | वेस्टइंडीज |
| दूसरा मैच | 9 फरवरी, 2026 | कोलकाता | इटली |
| तीसरा मैच | 14 फरवरी, 2026 | कोलकाता | इंग्लैंड |
| चौथा मैच | 17 फरवरी, 2026 | मुंबई | नेपाल |
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines