Sunny Dhillon: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भ्रष्टाचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद एक फ्रेंचाइजी के पूर्व सहायक कोच रहे सनी ढिल्लों पर 6 साल का बैन लगा दिया गया है। दरअसल अबू धाबी टी-10 लीग 2021 में सनी ढिल्लों ने कुछ मैचों को भ्रष्ट करने का प्रयास किया था।
ढिल्लों के अलावा 8 लोग शामिल थे, जिन्हें अबूधाबी टी-10 लीग में संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
आईसीसी ने जारी किया फरमान
आईसीसी ने 10 दिसंबर को सनी ढिल्लों पर 6 साल की बड़ी सजा सुनाई। आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि सनी ढिल्लों को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया है और उन्हें 6 साल की अवधि के लिए सभी तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया गया है।
अबू धाबी टी-10 लीग में ढिल्लों एक टीम के पूर्व सहायक कोच रहे हैं। हालांकि इस टीम का नाम आईसीसी ने नहीं बताया है।
आईसीसी ने अनुच्छेद का दिया हवाला
अनुच्छेद 2.1.1 सनी ढिल्लों पर अबू धाबी टी-10 2021 में मैचों के पहलुओं को फिक्स करने, नियंत्रित करने या अनुचित तरीके से मैच को प्रभावित करने का दोषी करार दिया गया है।
अनुच्छेद 2.4.4 संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण में शामिल होने के लिए प्राप्त किसी भी संपर्क या निमंत्रण के बारे में डीएसीओ को पूरी जानकारी देने में असफल होना।
आपको बता दें कि ढिल्लों पर बैन की तारीख 13 सितंबर 2023 से लागू होगी, इस दिन ही ढिल्लों पर बैन लगाया गया था।
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: पहले नंबर पर पहुंची साउथ अफ्रीका, पॉइंट्स सिस्टम पर उठा सवाल
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
9 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
28 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines