हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने भारतीय फैंस के जख्मों को किया हरा, अपनी इस पारी को बताया सर्वश्रेष्ठ

IND vs AUS: ट्रेविस हेड का भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अब ट्रेविस हेड ने अपनी इस पारी को बेस्ट बताकर भारतीय टीम और फैंस दोनों के जख्म को हरा कर दिया है। 

विज्ञापन
travis head

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना टीम इंडिया से होने वाला है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की जमकर चर्चा हो रही है। हेड का भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अब ट्रेविस हेड ने अपनी इस पारी को बेस्ट बताकर भारतीय टीम और फैंस दोनों के जख्म को हरा कर दिया है। 

ट्रेविस हेड को याद आई अपनी शतकीय पारी 

भारतीय फैंस ट्रेविस हेड को देखने के बाद 19 नवंबर 2023 को याद करने लगते हैं। अब सेमीफाइनल मुकाबले से पहले खुद ट्रेविस ने भी उस पारी को याद किया है। आईसीसी से बातचीत के दौरान ट्रेविस हेड ने विश्व कप 2023 के फाइनल में खेली 137 रनों की पारी को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बताया है। हेड की इस पारी के कारण ही टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हार गई थी। फाइनल की इस पारी के कारण ही आज तक हेड को भारतीय फैंस पसंद नहीं करते हैं। ट्रेविस टीम इंडिया के खिलाफ बड़े मैचों में हमेशा ही रन बनाते हुए नजर आते हैं। 

नॉकआउट मैचों में जमकर रन बनाते हैं ट्रेविस हेड 

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के अलावा ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के खिलाफ रन बनाए हैं। हेड ने WTC फाइनल में भी टीम इंडिया के खिलाफ 146 रनों की पारी खेली थी। इस फाइनल में भी टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। हेड ने टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम इंडिया के खिलाफ 76 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी। हाल में ही खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी ट्रेविड हेड ने 448 रन जोड़े थे। हेड अगर ऐसे ही टीम इंडिया के खिलाफ रन बनाते रहे तो टीम इंडिया के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीतना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS Semifinal Live: फाइनल में किसकी होगी एंट्री? पढ़ें पल-पल की अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola