ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अब घमासान छिड़ता हुआ दिख रहा है। जहां भारत ने पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया को बुलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। आए दिन इसको लेकर पाकिस्तान की तरफ से बयान बाजी हो रही है। वहीं अब पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर ने पीसीबी को लताड़ लगाई है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार करने पर पाकिस्तान को धमकाने के लिए कड़ी आलोचना की है।
पाकिस्तान पर भड़के दानिश कनेरिया
आईएएनएस के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा कि, अगर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (सीएएस) में जाता है तो उन्हें इससे क्या हासिल होगा? पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है। अंतरराष्ट्रीय टीमें आ रही हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिए सुरक्षा चिंताएं कहीं ज्यादा हैं। ”
ये भी पढ़ें:- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा अपडेट, पाकिस्तान का फाइनल फैसला!
दानिश कनेरिया का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है और हाइब्रिड मॉडल का विकल्प हमेशा उपलब्ध था। इसके अलावा पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है जिससे भारतीय टीम के लिए जोखिम अधिक है।
इन 2 देशों में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट
ये पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया की तरफ से पाकिस्तान का दौरे करने से मना किया गया है। इससे पहले भारत ने एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन इस बार पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार नहीं है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट को यूएई या साउथ अफ्रीका में शिफ्ट किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: साल 2008 के बाद पहली बार होगा ऐसा! अब मेगा ऑक्शन में छिड़ेगा ‘घमासान’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines