ICC Champions Trophy 2024: आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी। आठ साल के बाद आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? इस पर अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। टीम इंडिया सुरक्षा कारणों से लंबे समय से पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान में खेले जाने वाले सभी मैच को हाइब्रिड मॉडल के तौर पर किसी अन्य देश में खेले हैं। ऐसे में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान से मेजबानी छीनी जा सकती है या फिर भारत को किस मॉडल के तहत मैच खिलाया जाएगा। इसका जवाब खुद आईसीसी के सीईओ ने दिया है।
क्या बोले आईसीसी के सीईओ
आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से स्थानांतरित करने की कोई भी योजना नहीं है। अब तक किसी भी टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करने में अनिच्छा नहीं दिखाई है। ऐसे में पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने का कोई औचित्य भी नहीं है।
क्या भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान
पाकिस्तान में आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया वहां का दौरा करेगी या नहीं, इस पर अब तक बीसीसीआई या भारत सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया हाइब्रिड मॉडल पर ही इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन इस पर भी अब तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
पीसीबी को है यकीन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भरोसा है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। पीसीबी का कहना है कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने उनके देश का दौरा किया है सिवाय भारतीय क्रिकेट टीम को छोड़कर। भारत के पास इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए नहीं आने की कोई भी पुख्ता वजह नहीं है।
ये भी पढ़ें: क्या विनेश फोगाट ने छिपाया सच? पेरिस में केस लड़ने वाले वकील हरीश साल्वे ने किया बड़ा खुलासा
8 टीमें लेंगी हिस्सा
इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम हिस्सा लेगी। फरवरी-मार्च 2025 में प्रस्तावित इस टूर्नामेंट के सभी मैच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। भारतीय टीम की सुरक्षा को देखते हुए भारत के सभी मैच लाहौर में रखे गए हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने 32 गेंद में ठोका तूफानी शतक, 17 छक्के लगाकर उधेड़ दी गेंद, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
7 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
33 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
44 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
48 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines