IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने रहने वाली हैं। आईसीसी ने भी अब इस मुकाबले को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सेमीफाइनल मैच में इन 12 अधिकारियों को आईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही भारतीय फैंस को भी बहुत बड़ा सुकून मिला है।
सेमीफाइनल मैच के 6 अधिकारी
भारतीय टीम लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की भी तैयारी टीम कर रही है। आईसीसी ने इसी के साथ अब सेमीफाइनल मुकाबले के मैच ऑफिशियल के नाम भी बता दिए हैं। क्रिस गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ को आईसीसी ने मैदानी अंपायर बनाया है। वहीं माइकल गफ को थर्ड अंपायर बनाया गया है।
फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी एड्रियन होल्डस्टॉक को मिली है। जबकि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को बनाया गया है। अंपायर कोच स्टुअर्ट कमिंग्स होने वाले हैं। फैंस ने इस मुकाबले में रिचर्ड केटलबोरो को ना देखकर खुशी जताई है। केटलबोरो टीम इंडिया के नॉकआउट मैच में जब भी बतौर अंपायर रहे हैं, तो टीम इंडिया को हार का ही सामना करना पड़ा है।
दूसरे सेमीफाइनल के लिए इन दिग्गजों को मिली है जिम्मेदारी
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने रहने वाली है। इस मुकाबले में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी कुमार धर्मसेना और पॉल रीफेल को सौंपी गई है। थर्ड अंपायर की जिम्मेदारी जोएल विल्सन को तो वहीं अहसान रजा को फोर्थ अंपायर बनाया गया है। मैच रेफरी की जिम्मेदारी रंजन मदुगले को मिली है। जबकि इस मुकाबले में अंपायर कोच कार्ल हर्टर रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दुबई में ऑस्ट्रेलिया से 19 नवंबर का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया! जानिए सेमीफाइनल की पिच और मौसम रिपोर्ट
संबंधित खबरें
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
22 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
1 hr agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
3 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
11 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
11 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
12 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines