हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टार ऑलराउंडर ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, 11 साल के करियर पर लगाया ब्रेक

Hayley Jensen Announces Retirement: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंड हेले जेनसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 11 साल तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।

विज्ञापन
Hayley Jensen

Hayley Jensen Announces Retirement: न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने 11 साल के क्रिकेट करियर पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 5 आईसीसी टूर्नामेंट खेले थे। जेनसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2023 में खेला था, इस दौरान 32 वर्षीय खिलाड़ी ने खेल से संन्यास लेने का सही समय तय किया था।

ऐसा रहा 11 साल का इंटरनेशनल करियर

अपने 11 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में हेले जेनसन ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए 35 वनडे और 53 टी20 मैच खेले थे। वनडे में बल्लेबाजी करते हुए हेले ने 296 रन और गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट चटकाए थे। हेले के बल्ले से एकमात्र अर्धशतक वनडे फॉर्मेट में आया था। इसके अलावा टी20 में बल्लेबाजी करते हुए हेले ने 188 रन और गेंदबाजी करते हुए 48 विकेट चटकाए थे।

साल 2020 में किया था करियर का बेस्ट प्रदर्शन

हेले जेनसन के करियर का बेस्ट प्रदर्शन साल 2020 में आया था। जब उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक मैच में 3 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

संन्यास लेकर क्या बोलीं जेनसन

आईसीसी के अनुसार जेनसन ने कहा “जब मैं 10 साल का थी, तब मैं अपना पहला क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर घर आई थी और तब से मुझे पता था कि मैं व्हाइट फर्न बनना चाहती हूं। उस सपने को जीने का मौका मिलना ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।”

ये भी पढ़ें:- ENG vs ZIM: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ को पछाड़कर बन गए नंबर-1

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola