Harsha Bhogle IPL 2025: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का घमासान जारी है। लीग में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होना है। इस मैच से पहले एक विवाद सामने आया है, जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर आग्रह किया है कि मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले और साइमन डूल को ईडन गार्डन्स में होने वाले किसी भी मैच में कमेंट्री करने की परमिशन न दी जाए। यह कदम तब उठाया गया है जब दोनों ने ईडन गार्डन्स के हेड पिच क्यूरेटर की आलोचना की थी।
‘रेवस्पोर्ट्ज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य संघ ने बीसीसीआई को कड़े शब्दों में एक लेटर सौंपा है, जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि कमेंटेटर हर्षा भोगले और साइमन डूल को मौजूदा आईपीएल सीजन में ईडन गार्डन्स में किसी भी मैच में कमेंट्री ना करने दी जाए।
यह भी पढ़ें: ‘बेबाक बोल’ पड़ गए हर्षा भोगले पर भारी, IPL 2025 के बीच आई बड़ी आफत, लगेगा बैन?
नया घरेलू मैदान ढूंढ लेना चाहिए- डूल
बता दें कि ‘क्रिकबज’ पर बातचीत में डूल ने सुझाव दिया था कि अगर ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर से सहयोग की कमी जारी रहती है तो अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी को नया घरेलू मैदान ढूंढ लेना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘अगर क्यूरेटर इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि घरेलू टीम क्या चाहती है। मेरा मतलब है कि वे स्टेडियम की फीस दे रहे हैं। वे आईपीएल में जो चल रहा है उसके लिए भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अगर वह अभी भी इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि घरेलू टीम क्या चाहती है, तो फ्रेंचाइजी को कहीं और ले जाएं। उसका काम खेल पर राय देना नहीं है। इसके लिए उसे भुगतान नहीं किया जाता है।’
यह भी पढ़ें: BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कटा इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता, शार्दुल ठाकुर पर भी गिरी गाज
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
15 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines