Harbhajan-Sreesanth Slapping Video: आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इस पहले ही सीजन में एक घटना हुई जिसको आज तक कोई भी भुला नहीं पाया है। वहीं इस घटना को बीते दिन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके ताजा कर दिया। ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इतने सालों के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत के थप्पड़ कांड का वीडियो शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल आज तक इस थप्पड़ कांड का वीडियो किसी ने नहीं देखा था और न इसको शेयर किया गया था। वहीं अब कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस राज से पर्दा उठाया कि आखिर क्यों 17 साल तक इस वीडियो को छुपाया गया?
क्यों छुपाया गया हरभजन-श्रीसंत का वीडियो
दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने हरभजन सिंह और श्रीसंत के थप्पड़ कांड वाले वीडियो को लेकर बताया कि “हरभजन-श्रीसंत का वीडियो 17 साल के बाद सामने आया है और काफी दिलचस्प बात है। बहुत कम लोगों ने इस वीडियो को देखा है और हमने वादा भी किया था कि इस वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। क्योंकि ये आईपीएल का पहला सीजन था और ये टूर्नामेंट के लिए कोई अच्छी खबर नहीं थी।”
पंजाब-मुंबई के मैच के दौरान हुआ था कांड
दरअसल आईपीएल 2008 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तो हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसपर काफी बवाल भी मचा था। उस वक्त हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस और श्रीसंत पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे।
हालांकि इस घटना को लेकर हरभजन को काफी पछतावा भी हुआ और वे कई बार इसको लेकर माफी भी मांग चुके हैं। वहीं इस घटना का वीडियो डालने को लेकर श्रीसंत की पत्नी ने भी ललित मोदी और माइकल क्लार्क को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान माइकल क्लार्क से बात करते हुए ललित मोदी ने इस वीडियो को सार्वजनिक किया था।
ये भी पढ़ें:-‘शर्म आनी चाहिए ललित मोदी…’ थप्पड़ कांड का वीडियो शेयर करने पर भड़की श्रीसंत की पत्नी, क्लार्क को भी लपेटा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines