Virat Kohli Anushka Sharma: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। वे अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं, लेकिन अब कोहली ने एक ऐसा काम किया है, जिसे दुनिया सलाम कर रही है। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले के लिए तैयार हैं। इससे पहले कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक दिल छू लेने वाला किस्सा सुनाया है। जिसे सुनकर आप भी कोहली के दूसरे पहलू को जानेंगे।
कैंसर से जूझ रही लड़की की मदद की
हर्षा ने एक वीडियो शेयर कर मार्मिक कहानी साझा की है। हर्षा के अनुसार, मेरे एक उनके सहकर्मी की बेटी कैंसर से जूझ रही थी। इस कठिन समय का सामना वह पूरी दृढ़ता और हिम्मत के साथ कर रही थी। उसे इस स्थिति में बाहर से भी हिम्मत की जरूरत थी। इस लड़की के लिए कोहली ने एक मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा। जिसे एक पत्रकार की मदद से मैनेज किया गया था। इस पत्रकार के बल्लेबाज के साथ अच्छे संबंध थे।
हर्षा ने आगे कहा कि इस मार्मिक संदेश से लड़की के मनोबल को बढ़ाने में मदद मिली। उसे अपनी बीमारी का सामना करने के लिए भी मजबूती मिली। फिर जैसे-जैसे लड़की की हेल्थ बेहतर होती गई, उसके परिवार ने कोहली से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जाहिर की।
अनुष्का शर्मा ने की मदद
हर्षा के अनुसार, यह काफी मुश्किल काम था। इसके लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन एक मीडिया सहकर्मी कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से संपर्क करने में सफल रहे। उन्होंने अनुष्का से गुजारिश की कि वह कोहली के साथ मीटिंग की व्यवस्था करें।
इसके बाद जो हुआ, उसने दिल जीत लिया। कोहली टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उस छोटी लड़की से मिलने के लिए राजी हो गए। कोहली ने अपने बिजी शेड्यूल में से इस मीटिंग के लिए आधे घंटे का समय निकाला। बातचीत के दौरान पूर्व कप्तान ने लड़की को उसकी हेल्थ में सुधार के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उसका हौसला भी बढ़ाया। कोहली से मिलने के बाद लड़की बेहद खुश हुई। उसके परिवार को भी हौसला मिला।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Updates: टॉस से पहले न्यूयॉर्क में बारिश शुरू, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार कारण बन सकते हैं उसके ही ये 4 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: मैच से पहले सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, नहीं रोक पाएंगे हंसी
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘भारत जीता तो बिकिनी में शेयर करूंगी फोटोज’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines