हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ECB का कड़ा एक्शन, हैरी ब्रूक पर ठोका 36 लाख का जुर्माना, व्हाइट-बॉल कप्तान की बढ़ गईं मुश्किलें

Harry Brook ECB Action: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में इंग्लैंड को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक पर 36 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह.

विज्ञापन
हैरी ब्रूक

Harry Brook ECB Action: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया. इंग्लैंड के वनडे और टी-20 कप्तान हैरी ब्रूक ने इस सीरीज में फीका प्रदर्शन किया. एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक पर तगड़ा जुर्माना लगाया. उनपर लगभग 36 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

हैरी ब्रूक पर लगा जुर्माना

दरअसल हैरी ब्रूक 1 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक रात पहले एक झगड़े में शामिल थे. इस दौरान उन्हें एक बाउंसर द्वारा मुक्का मारा गया. इस विवाद के बाद ब्रूक अगले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 6 रन बनाकर चलते बने थे. इस सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उसी रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें ब्रूक और जैकब बेथल शराब पीते हुए नजर आ रहे थे. अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हैरी ब्रूक पर £30,000 (लगभग 36 लाख रुपये) का जुर्माना ठोका है, जिससे ब्रूक की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के 30 दिन पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कितने दिनों में फिट होंगे तिलक वर्मा?

विज्ञापन

ब्रूक ने माफी भी मांगी

इस घटना के बाद ब्रूक ने कहा था कि मैं अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं और मैं पूरी तरह स्वीकार करता हूं कि मेरा आचरण गलत था और इससे मुझे तथा इंग्लैंड टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ी. इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है, जिसे मैं बेहद गंभीरता से लेता हूं. मैं अपने टीम-साथियों, कोचों और समर्थकों को निराश करने के लिए गहराई से क्षमा चाहता हूं.

ऐसा रहा ब्रूक का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ब्रूक ने 52,0,31,15,45,30,41,18,84, और 42 रन बनाए थे. वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक भी शतक नहीं जमा सके. ऐसे में उनके प्रदर्शन को फीका कहा जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को पछाड़ कर रचा इतिहास, शतक जड़कर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola