Harjas Singh Smashes 314 Runs : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंडर-19 बल्लेबाज हरजस सिंह का सिडनी ग्रेड क्रिकेट में रौद्र रूप देखने को मिला. जहां हरजस सिंह ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. 4 अक्टूबर को सिडनी ग्रेड क्रिकेट में हरजस सिंह ने वेस्टर्न सबर्ब्स के लिए खेलते हुए ट्रिपल सेंचुरी ठोक डाली. इस मैच में हरजस ने सिडनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों को जमकर धोया.
67 गेंदों पर जड़े 214 रन
इस मैच में हरजस सिंह वेस्टर्न सबर्ब्स की तरफ से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते 74 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. इसके बाद उन्होंने और ज्यादा आक्रामकता दिखाई और अगली 67 गेंदों पर 214 रन ठोक डाले. हरजस सिंह ने 50 ओवर के इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंदों पर 314 रनों की पारी खेली, जिसमें 35 छक्के शामिल रहे.
वेस्टर्न सबर्ब्स ने बनाए 483 रन
इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न सबर्ब्स ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 483 रन बनाए थे, जिसमें हरजस सिंह की 314 रन की धमाकेदार पारी शामिल रही. इसके अलावा वेस्टर्न सबर्ब्स का कोई दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया था. टीम के सलामी बल्लेबाजों ने 30-30 रन जोड़े थे.
मैच के बाद क्या बोले हरजस सिंह?
मैच के बाद हरजस सिंह ने बताया कि “निश्चित रूप से यह अब तक की सबसे बेहतरीन बॉल-स्ट्राइकिंग है जो मैंने खुद देखी है. मुझे इस पर गर्व है क्योंकि मैंने ऑफ-सीजन में अपनी पावर-हिटिंग पर काफी काम किया है और आज इसका प्रदर्शन काफी खास रहा. मैं पिछले एक-दो सीजन अपने खेल से बाहर की चीजों की चिंता में गंवा बैठा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं सिर्फ अपने खेल के बारे में चिंता करने लगा हूं”
हरजस सिंह अब ग्रेड-लेवल क्रिकेट के सीमित ओवरों के फॉर्मेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जन्मे इस हरजस की जड़ें भारत में हैं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और साल 2000 में चंडीगढ़ से सिडनी आकर बस गए थे. हरजस ने साउथ अफ्रीका में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अंडर-19 विश्व कप 2024 फाइनल में भी सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने उस मैच में 64 गेंदों पर 55 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें:-IND A vs AUS A: कानपुर में 4 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एक साथ बीमार, एक की हालत गंभीर, सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines