Kamran Ghulam: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की सीरीज खेल रही पाकिस्तान टीम, दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेल रही है। पहला मैच गंवा चुकी पाकिस्तान ने दूसरे मैच में बड़े बदलाव किए हैं। दूसरे मैच में बाबर आजम की जगह पर कामरान गुलाम को मौका दिया गया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए पहली पारी में शतक भी जमाया। हालांकि पाकिस्तान सुपर लीग में हारिस रऊफ ने एक मैच के दौरान कामरान गुलाम को करारा थप्पड़ जड़ा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
हारिस रऊफ ने जड़ा था जोरदार थप्पड़
दरअसल वाक्या साल 2022 का है। जब हारिस रऊफ और शाहिन अफरीदी लाहौर कलंदर्स की ओर से हिस्सा ले रहे थे। इस मैच में लाहौर की ओर से कामरान गुलाम भी हिस्से ले रहे थे। मैच के दौरान पेशावर जाल्मी के बल्लेबाज हजतुल्लाह जजई ने रऊफ की एक गेंद पर शॉट खेला और गेंद हवा में गई थी। इस दौरान कामरान गुलाम ने जजई का कैच छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान रऊफ ने कुछ नहीं बोला। लेकिन इसी ओवर की पांचवी गेंद पर रऊफ ने जजई को आउट कर दिया। वहीं सेलिब्रेशन के दौरान रऊफ ने इस दौरान कामरान को करार तमाचा मार दिया। हालांकि उस वक्त इस मामले को मजाक के तौर पर देखा गया था।
अब पाकिस्तान के लिए किया डेब्यू
बाबर आजम की जगह पर कामरान गुलाम को पाकिस्तान के लिए चुना गया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेल दी। इस मैच में कामरान ने 224 गेंदों में 118 रन बनाए थे। इस दौरान घातक बल्लेबाज ने 11 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा था। उनकी शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 366 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
ऐसा रहा करियर
कामरान ने अब तक 59 प्रथम श्रेणी मैच में 49.17 की औसत के साथ 4377 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 94 लिस्ट A मैच में 42.32 की औसत के साथ 3344 रन बनाए हैं। वहीं 73 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 27.96 की औसत के साथ 1510 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines