हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 WC 2024: हार्दिक पांड्या कब पहुंचेंगे न्यूयॉर्क? सामने आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Update: हार्दिक पांड्या के बारे में कहा जा रहा है कि वह आईपीएल के बाद विदेश चले गए हैं। हार्दिक टीम इंडिया के पहले बैच के साथ रवाना नहीं हुए थे।

विज्ञापन
Hardik Pandya Team India

Hardik Pandya Update: टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इधर, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एक बैच अमेरिका रवाना हुआ, लेकिन इसमें हार्दिक नजर नहीं आए। आखिर हार्दिक पांड्या कहां हैं? इसे लेकर तमाम तरह की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि वह विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे हार्दिक पांड्या

जानकारी के अनुसार, हार्दिक पांड्या रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि हार्दिक न्यूयॉर्क जा रहे हैं। टीम इंडिया के उप-कप्तान न्यूयॉर्क में पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन और नताशा स्टेनकोविक से तलाक की खबरों के बीच हार्दिक विदेश चले गए हैं।

रिंकू सिंह फाइनल के बाद होंगे रवाना

गौरतलब है कि आईपीएल के कारण टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी अमेरिका रवाना नहीं हुए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और आवेश खान को छोड़कर भारतीय टीम रवाना हुई थी। हालांकि धीरे-धीरे सभी खिलाड़ी अमेरिका पहुंच रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार रात आईपीएल फाइनल में खेलेंगे। इसके बाद अमेरिका रवाना होंगे। रिंकू को रिजर्व में रखा गया है। वहीं विराट कोहली ने ब्रेक मांगा है। वह कुछ दिन बाद टीम इंडिया से जुड़ेंगे। कहा जा रहा है कि वे वार्मअप मैच मिस कर सकते हैं।

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल,

रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WORLD CUP 2024: वेस्टइंडीज टीम में हुआ बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की हुई छुट्टी 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: शाहीन अफरीदी के उपकप्तानी विवाद में कूदा PCB, बता दिया कौन सही…कौन गलत

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या शिखर धवन की तरह ही बेटे से अलग हो जाएंगे हार्दिक पांड्या? 

ये भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya का तलाक नहीं होगा! क्या पब्लिसिटी के लिए रचा ड्रामा? पोस्ट से मिले संकेत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola