IPL 2025 MI vs KKR: आईपीएल 2025 में बीते दिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस ने सीजन-18 की अपनी पहली जीत हासिल की है। इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी काफी शानदार देखने को मिली। वहीं सीजन-18 की पहली जीत के बाद के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को लेकर बड़ी बात कही है।
जीत के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या?
केकेआर के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा “घरेलू मैदान पर जीतना बहुत अच्छा होता है। मैच में सभी ने एकजुट होकर खेला और अपना-अपना योगदान दिया और इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं है। यहां और वहां से एक खिलाड़ी को चुनना हमेशा एक चुनौती होती है। हमारी टीम में हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ यह काफी हद तक सुलझा हुआ है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Points Table: जीत के साथ मुंबई इंडियंस की बल्ले-बल्ले, वानखेड़े में हारकर औंधे मुंह गिरी केकेआर
आगे हार्दिक ने कहा “हमने सोचा कि अश्विनी आकर जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह विकेट चटका सकते हैं। हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लगा कि उसके पास लेट स्विंग है, उसका एक्शन अलग है और साथ ही वह बाएं हाथ का है। जिस तरह से उसने रसेल का विकेट लिया, वह बहुत महत्वपूर्ण विकेट था। ऐसे खिलाड़ियों को चुनने के लिए सभी मुंबई इंडियंस स्काउट्स का धन्यवाद और ऐसे शानदार खिलाड़ी उनकी वजह से ही मिलते हैं।”
मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीता मैच
इस मैच में केकेआर की बल्लेबाजी बेहद खराब देखने को मिली। मैच में केकेआर की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 16.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई थी। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इसके बाद मुंबई ने इस मैच को 2 विकेट खोकर 12.5 ओवर में जीत लिया था। मुंबई की तरफ से मैच में रेयान रिकल्टन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा, कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
26 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
56 mins agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines