Hardik Pandya : टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारत लौटकर जमकर जश्न मनाया। 4 जुलाई को टीम इंडिया ने पहले मुंबई में मेगा रोड शो किया, इसके बाद टीम इंडिया को सम्मानित करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में एक प्रोग्राम किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ने वंदे मातरम की गूंज के साथ टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को देखा।
सभी खिलाड़ी वंदे मातरम गाते हुए पूरे मैदान में घूमे थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या और विराट कोहली सबसे आगे चल रहे थे। तभी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में से किसी ने हार्दिक के ऊपर एक चीज फेंकी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसपर अब सवाल उठ रहा है कि क्या वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक के साथ बदतमीजी हुई?
हार्दिक के ऊपर फेंकी शर्ट
वानखेड़े स्टेडियम में जब सभी खिलाड़ी वंदे मातरम गाते हुए आगे बढ़ रहे थे, तब हार्दिक की तरफ किसी ने शर्ट फेंकी। हालांकि इस शर्ट को पांड्या ने कैच करके नीचे फेंक दिया था। इस दौरान हार्दिक के पीछे मौजूद जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
ये भी पढ़ें:- वानखेड़े में गूंजा ‘वंदे मातरम’, विराट-हार्दिक ने बना दिया माहौल; देखें खास Video
सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान इस मैदान पर हार्दिक को खूब ट्रोल किया गया था लेकिन अब इसी मैदान पर फैंस द्वारा हार्दिक को चीयरअप भी किया गया। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस हार्दिक-हार्दिक चिल्ला रहे थे।
विराट-हार्दिक ने फैंस में भरा जोश
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम में तिरंगा लेकर वंदे मातरम गाते हुए परेड निकाली। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या काफी जोर-जोर से वंदे मातरम गा रहे थे। इन दोनों का जोश देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों में भी जोश भर गया। इस दौरान विराट और हार्दिक ने एक अलग ही माहौल बना दिया था।
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के दौरान टीम इंडिया के साथ क्यों नजर नहीं आए रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण
ये भी पढ़ें:- BCCI ने टीम इंडिया को सौपा 125 करोड़ रुपये का चेक, कोहली ने बुमराह को लेकर कह दी ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
11 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
15 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
21 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
53 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines