Hardik Pandya: 29 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 78 रन जोड़े थे। हालांकि इस मैच में हार्दिक पांड्या का रॉकेट थ्रो चर्चा का विषय बना। उन्होंने गुजरात के खिलाड़ी राहुल तेवतिया को डायमंड डक पर पवेलियन लौटा दिया।
हार्दिक पांड्या की शानदार फील्डिंग
18.1 ओवर में हार्दिक पांड्या ने अपने रॉकेट थ्रो से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने राहुल तेवतिया को डायमंड डक पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। तेवतिया, हार्दिक के हाथों से एक रन चुराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पांड्या ने शानदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया और डायरेक्ट थ्रो कर विकेट उखाड़ फेंकी, जिससे तेवतिया रन आउट हो गए। वह 0 गेंदों में 0 रन बनाकर चलते बने। बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 का पहला मैच खेल रहे हैं। उन्होंने पहला मुकाबला सीएसके के खिलाफ नहीं खेला था। क्योंकि हार्दिक के ऊपर स्लो ओवर नियम के तहत एक मैच का बैन लगा था।
जीटी ने बनाए 196 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने कमाल कर दिया। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए। 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के अलावा जीटी का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जीटी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे।
मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हार्दिक पांड्या ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं ट्रेट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: 3-3 विकेट लेकर भी ये गेंदबाज नहीं बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
2 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
2 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
3 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
3 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
4 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
4 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
5 hrs agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines