Hardik Pandya Natasa Stankovic: टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के बीच दूरी की खबरें चर्चा में हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि वह जल्द ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि कपल की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अब दोनों का एक साथ रहना काफी मुश्किल हो गया है। अब हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक के करीबी दोस्त ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
कुछ महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं हार्दिक-नताशा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त का कहना है कि हार्दिक और नताशा पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं। उनके बीच कुछ इश्यूज चल रहे हैं। दोस्त के अनुसार, नताशा हार्दिक पांड्या को छोड़कर चली गई हैं। इस बात को कोई नहीं जानता कि वे कभी वापस आ पाएंगे या नहीं, लेकिन दोनों के बीच अनबन चल रही है।
नताशा ने हटा दिया था सरनेम
आपको बता दें कि हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा दिया था। कहा जा रहा है कि वह एक फिटनेस ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उनसे पांड्या के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने- ‘थैंक्यू’ कहकर टाल दिया। नताशा की चुप्पी ने भी इन अटकलों को बढ़ावा दिया है। वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर खबर आई थी कि वह विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह स्विमिंग करते नजर आ रहे थे। जिसमें उनके साथ न तो नताशा और न ही बेटा था। ऐसे में अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया था।
क्रुणाल पांड्या के फोटो पर नताशा का कमेंट
इन अटकलों के बीच क्रुणाल पांड्या का एक फोटो चर्चा में है। जिस पर नताशा ने कमेंट किया है। क्रुणाल ने बेटे कविर और भतीजे अगस्त्य के साथ फोटो शेयर की थी। जिस पर नताशा ने रिएक्ट किया। नताशा ने दिल वाली इमोजी बनाकर कमेंट किया था।
आपको बता दें कि हार्दिक और पेशे से मॉडल नताशा के बीच रिलेशनशिप का खुलासा 2019 में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त हुआ था। कपल ने कोविडकाल के दौरान शादी की थी। फिर जुलाई 2020 में नताशा ने पहले बेटे को जन्म दिया। पिछले साल उन्होंने उदयपुर में दोबारा शादी की थी। अब उनके रिश्ते में दरार की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ें: Exclusive : हार्दिक की संपत्ति में से नताशा को नहीं मिलेगा एक भी रुपया! एक्सपर्ट बोले- सिर्फ गुजारा-भत्ते का हक
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: ग्रुप, फॉर्मेट से लेकर स्क्वॉड तक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें: Head Coach: ना गंभीर, ना फ्लेमिंग…विराट कोहली से जुड़े खास शख्स ने धोनी पर जताया भरोसा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: अब तक अमेरिका नहीं पहुंचे हार्दिक-विराट, कहीं मिस न कर दें ये अहम मैच
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
17 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
22 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
51 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines