Virat Kohli: विराट कोहली ने साल 2021 में टी-20 कप्तानी छोड़ी और बाद में उन्होंने टेस्ट और वनडे से भी कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। विराट ने टेस्ट में लगभग 7 साल तक कप्तानी की, जबकि वनडे और टेस्ट में उन्होंने बतौर कप्तान 5 साल अपनी भूमिका निभाई। विराट कोहली की कप्तानी पर बात करते हुए पूर्व भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया मौजूदा समय में शानदार खेल दिखा रही है। इसकी वजह विराट कोहली हैं।
हरभजन सिंह का बड़ा बयान
हरभजन का मानना है कि टीम इंडिया उसी आग का फायदा उठा रही है, जो विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अपने दिनों में जलाई थी। उन्होंने अपनी बातचीत में कहा कि कोहली की कप्तानी में चाहे आप विश्व कप न जीते हों लेकिन इससे वह कमतर खिलाड़ी और कप्तान नहीं बन जाते। हरभजन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 का हवाला देते हुए बताया कि तीसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली को पारिवारिक कारणों से बीच में ही सीरीज छोड़नी पड़ी थी। उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया गया था।
विराट ने जो टीम में आग लगाई जैसा कि टेस्ट की चौथी पारी में 400 रन का लक्ष्य का बिना घबराए हुए हासिल करना। इसके बाद उन्होंने गाबा टेस्ट को याद किया, जिसमें ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाया था और भारत ने आखिरी दिन करीब 300 से अधिक लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला जीत कर सीरीज अपने नाम की थी। ऐसा इसलिए हुआ कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया की सोच बदल गई थी।
टेस्ट में विराट कोहली के शानदार आंकड़े
भारत के लिए विराट कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी की। इस दौरान भारत ने विराट की कप्तानी में सबसे ज्यादा मुकाबले भी जीते हैं। कोहली ने 68 टेस्ट में कप्तानी करते हुए भारत को 40 मैच जिताए थे , जबकि भारत ने 17 मुकाबले गंवाए थे। 11 मैच ड्रॉ हुआ था।
वहीं एमएस धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें टीम इंडिया ने 27 मैच अपने नाम किए, जबकि 18 मैच में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा, जबकि कैप्टन कूल की कप्तानी में 15 मैच ड्रॉ हुए। विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा टेस्ट में भारत की कमान संभाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2023 फाइनल में भाग लिया था। लेकिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: Women’s t20 world cup 2024: आज इस खूंखार देश से भिड़ेगी भारतीय टीम, आंकड़े चौकाने वाले
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines