Happy Birthday Sourav Ganguly: टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको गांगुली की जिंदगी का वो खास किस्सा बताने वाले हैं जो शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। ये किसा उनकी लव लाइफ या फिर कह लो शादी से जुड़ा है। सौरव गांगुली ने 12 अगस्त साल 1996 को अपनी बचपन की दोस्त डोना से गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस बात की जानकारी दादा के परिवार को भी नहीं थी।
दोबारा फिर की थी शादी
सौरव गांगुली और डोना एक-दूसरे के बचपन से पड़ोसी थे। हालांकि दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ा करते थे। इन दोनों की लव-स्टोरी स्कूल के दिनों से ही शुरू हो गई थी। हालांकि दोनों के परिवारवाले एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया इन दोनों का प्यार भी बढ़ने लगा था। इसके बाद वो घड़ी आ गई थी, जिसका दादा को इंतजार था। साल 1996 में गांगुली ने डोना को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दादा टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर चले गए थे। इंग्लैंड दौरे से वापस आने के बाद गांगुली और डोना ने बिना घरवालों को बताए कोर्ट मैरिज कर लिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक काफी दिनों तक कोर्ट मैरिज की बात छिपाने के बाद आखिर दोनों के परिवारवालों गांगुली और डोना के कोर्ट मैरिज का पता चल गया था। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने इस शादी का काफी समय तक विरोध किया, लेकिन अंत में उनको मानना पड़ा। इसके सौरव और डोना की पूरे रीति-रिवाज के साथ 21 फरवरी 1997 को दोबारा शादी हुई। इस बार शादी में दोनों के घरवाले भी मौजूद थे। सौरव गांगुली की पत्नी डोना एक डांसर हैं और वे अपना एक डांस स्कूल भी चलाती हैं।
इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर
सौरव गांगुली और बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के अफेयर की चर्चा काफी चली थी। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान खुद नगमा ने भी गांगुली के साथ अपने अफेयर की चर्चाओं पर खुलकर बात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में नगमा ने कहा था कि साल 2000 के दौरान जब सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब चल रहा था तो उसका असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ा था। गांगुली को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद हमने अपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म कर दिया था।
ये भी पढ़ें;- Sourav Ganguly: जब दादा ने युवा टीम के साथ तोड़ा इंग्लैंड का घमंड, कुछ इस तरह मनाया जश्न
ये भी पढ़ें;- IND vs ZIM: तीसरे मैच से पहले शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती, Playing 11 पर फंस सकता है पेंच
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines