Happy Birthday Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट और उसको चाहने वाले करोड़ों फैंस के लिए 24 अप्रैल का दिन काफी खास है। यह दिन इसलिए स्पेशल है क्योंकि आज उस महान क्रिकेटर का जन्मदिन है, जिसे भारत में क्रिकेट का दूसरा नाम माना जाता है। हम बात कर रहे हैं सचिन रमेश तेंदुलकर की, जिन्होंने अपने खेल के दम पर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे इस महान खिलाड़ी ने ना सिर्फ अनगिनत रिकॉर्ड बनाए, बल्कि लोगों के दिलों में अमिट छाप भी छोड़ी। भारत में सचिन सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक भावना भी हैं।
सचिन का क्रिकेट से रिश्ता 11 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब उन्होंने शिवाजी पार्क में कोच रमाकांत आचरेकर के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया। प्रैक्टिस को लेकर उनका समर्पण इतना गहरा था कि अगर वो गलती से आउट भी हो जाते, तो उन्हें बसों में नहीं, बल्कि मैदान के चक्कर लगाकर घर जाना पड़ता था। सिर्फ 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करके उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है। उनके आंकड़े खुद-ब-खुद गवाही देते हैं कि उन्होंने क्रिकेट को किस ऊंचाई पर पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने ‘चौके’ के साथ लगाई जबरदस्त छलांग, बदल दिया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण
सचिन के जादुई रिकॉर्ड्स
सचिन दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 इंटरनेशनल शतक (51 टेस्ट + 49 वनडे) लगाए हैं। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में सचिन ने 200 रन बनाए, जो कि मेंस क्रिकेट में पहला वनडे दोहरा शतक था। सचिन के नाम पर टेस्ट और वनडे मिलाकर 34,357 रन हैं। उनके नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है। सचिन टेस्ट क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं, साथ ही वनडे क्रिकेट में 18 हजार रन बनाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्हें इस बहुमूल्य योगदान के लिए ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
नेट वर्थ में विराट से आगे सचिन
सचिन इस समय दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं, जहां उनकी नेट वर्थ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से भी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मास्टर ब्लास्टर सचिन की नेट वर्थ तकरीबन 1250 करोड़ रुपये है, जबकि विराट लगभग 1050 करोड़ के मालिक हैं।
यह भी पढ़ें: SRH vs MI: मुंबई से मिली हार के बाद छलका पैट कमिंस का दर्द, बताया कहां हुई मैच में असली चूक
संबंधित खबरें
कौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
9 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
38 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines