Andhra Cricket Association Hanuma Vihari: टीम इंडिया के क्रिकेटर हनुमा विहारी को रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए देखा गया था। हालांकि हनुमा ने टूर्नामेंट के बीच में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टूर्नामेंट खत्म हुआ और हनुमा ने आंध्र क्रिकेट से भी अपना नाता तोड़ दिया था। हनुमा की तरफ से कहा गया था कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बनाया था। जिसके चलते उन्होंने कप्तानी छोड़ी है। जिसके बाद अब आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
हनुमा की बढ़ी टेंशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनुमा विहारी के कप्तानी छोड़ने और बोर्ड पर आरोप लगाने के बाद अब आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि नोटिस जारी करने के बाद उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी शिकात सामने लाएंगे। एसीए के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “हां, हमने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। यह सिर्फ यह पता लगाने के लिए है कि उसने पिछले महीने किस तरह की प्रतिक्रिया दी थी। वह हमारे पास नहीं पहुंचा है, इसलिए यह उसके लिए अपनी शिकायतें सामने लाने का मौका है।
कप्तानी छोड़ने पर क्या बोले थे हनुमा?
कप्तानी छोड़ने के दौरान हनुमा विहारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके कहा था कि हमने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन ऐसा होना तय नहीं था। आंध्र के साथ एक और क्वार्टर हारने से निराश हूं। यह पोस्ट कुछ तथ्यों के बारे में है जिन्हें मैं सामने रखना चाहता हूं। उस दौरान बंगाल के खिलाफ पहले मैच में मैं कप्तान था। मैच में मैं खिलाड़ी पर चिल्लाया और उसने अपने पिता (जो एक राजनेता हैं) से शिकायत की, बदले में उसके पिता ने एसोसिएशन से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
वहीं आंध्र क्रिकेट से नाता तोड़ते हुए हनुमा विहारी ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने फैसला किया है कि मैं आंध्र के लिए कभी नहीं खेलूंगा जहां मैंने अपना आत्मसम्मान खो दिया है। मुझे टीम से प्यार है। जिस तरह से हम हर सीजन में आगे बढ़ रहे हैं वह मुझे पसंद है लेकिन एसोसिएशन नहीं चाहती कि हम आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित…रोहित की नारेबाजी से गुस्साए हार्दिक? फैंस की हरकत पर झल्ला गए थे पांड्या!
ये भी पढ़ें:- RCB के 2 बड़े कीर्तिमान 24 घंटे के अंदर ध्वस्त, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- Babar Azam ने PCB अध्यक्ष से की मुलाकात, कप्तानी पर हुई बातचीत; जल्द आएगा बड़ा फैसला!
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
22 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines