Graham Thorpe Died: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का सोमवार को 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दो साल से बीमार थे और बीते मई से अस्पताल में भर्ती थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 1993 से अपने नेशनल करियर की शुरुआत करने वाले थोर्प ने 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था और तब तक वे 100 टेस्ट मैच खेल चुके थे। टेस्ट मैच के महान बल्लेबाज थोर्प का आखिरी टेस्ट मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बांग्लादेश के खिलाफ था।
231 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था
थोर्प 2000 में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाए थे। फिर 2002 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 231 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था। साल 2022 में थोर्प को अफगानिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया गया था। बीते मई से वह अस्पताल में भर्ती थे और काफी बीमार थे।
फ्लाइट में मिली एयर होस्टेस कर ली शादी
Graham Thorpe जितने क्रिकेट में अपने रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं उनकी निजी लाइफ भी उतनी की दिलचस्प रही है। बीते 1 अगस्त को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। परिवार में उनकी पत्नी अमांडा और चार बच्चे हेनरी, किट्टी, एम्मा और अमेलिया हैं। बता दें अमांडा उनकी दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने 1995 में पेशे से एयर होस्टेस निक्की से पहली शादी की थी। दोनों दुबई के एक टूर के दौरान फ्लाइट में ही मिले थे। लेकिन मतभेद के बाद 2001 में दोनों अलग हो गए।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज का सपना टूटा, भारत की मिक्स्ड स्कीट टीम एक पॉइंट से हारी
20 साल की छात्रा से था अफेयर
1997 में Graham Thorpe का 20 साल की छात्रा ओलिविया मार्टिन के साथ अफेयर मीडिया में काफी चर्चित रहा था। जब दोनों अलग हो गए तो ओलिविया ने खुद बताया था कि थोर्प ने उनके अलावा अपने 7 अफेयर होने की बात स्वीकार की थी।
ये भी पढ़ें: Nataša Stanković ने शेयर की मिस्ट्री मैन की तस्वीर, गुस्से में Hardik Pandya के फैंस
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
31 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
59 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines