Nitish Rana: भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान नीतीश राणा के घर बड़ी खुशखबरी आई है। बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की भांजी साची मारवाह ने सोमवार 14 जून 2025 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। नीतीश राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में फैंस को जानकारी थी। इससे पहले मार्च 2025 में राणा ने इसके बारे में पहली बार जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर राणा को चाहने वाले लोग बधाई दे रहे हैं।
14 जून को 2 लड़कों के पिता बने थे नीतीश राणा
भारतीय स्टार नीतीश राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वाँ लड़कों तक – कहानी में ऐसा मोड़ जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। वही तारीख (14.06.25) वही हम। बस दो छोटे इंसान जुड़ गए। राणा के पोस्ट पर उनकी मौजूदा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने कमेंट करते हुए कहा, बधाई हो@nitishrana_official @saachi.marwah(तुरंत दो और छोटी जर्सियां भेज रहा हूँ!!) इसके अलावा ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने बधाई देते हुए कहा, हमारी नन्हीं सी खुशियों के आगमन पर बधाई मैं वादा करती हूँ कि मैं ऐसी बुआ बनूँगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।
नीतीश राणा और साची की लव स्टोरी
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान नीतीश राणा और साची मारवाह लव स्टोरी बहुत खास है। दोनों एक पार्टी के दौरान पहली बार मिले थे। जहां पर राणा को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जोकि बाद में प्यार में बदल गई। साल 2018 में दोनों ने सगाई की, जिसके बाद साल 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। नीतीश जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो साची उनका सपोर्ट करने के लिए स्टैंड में नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें: ‘टेस्ट रिटायरमेंट वापस ले लो…’ Father’s Day पर बेटे अकाय ने मांगा कोहली से तोहफा, वामिका के मैसेज ने जीता दिल
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
10 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines