Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के लिए एक और गुड न्यूज आ गई है। मेंस सिंगल्स बैडमिंटन एसएल3 में पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही भारत के कुल 9 मेडल हो गए हैं। फाइनल में नितेश कुमार का सामना ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से हुआ। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। पहले गेम में नितेश ने जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे गेम में डेनियल बेथेल ने वापसी की थी। हालांकि तीसरे राउंड में एक बार फिर से नितेश डेनियल बेथेल पर भारी पड़े और उन्होंने भारत को दूसरा गोल्ड दिला दिया।
नितेश कुमार ने दिखाया दमदार खेल
फाइनल में नितेश कुमार और ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल के बीच एक दमदार मुकाबला देखने को मिला। पहले सेट में नितेश कुमार ने 21-14 से जीत हासिल की थी। दूसरे सेट में एक समय दोनों खिलाड़ी 16-16 की बराबरी पर चल रहे थे। इसके बाद डेनियल बेथेल ने वापसी करते हुए 18-21 से इस सेट को अपने नाम कर लिया। नितेश कुमार ने तीसरे सेट में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी को मौका नहीं दिया और इसमें 23-21 से जीत हासिल की। नितेश का यह पैरालंपिक में पहला गोल्ड है।
जापान के खिलाड़ी को हराकर बनाई थी जगह
भारतीय पैरा बैडमिंटन नितेश कुमार ने इससे पहले रविवार (1 सितंबर) को सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजिहारा पर सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 48 मिनट तक चले मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 21-16 21-12 से हरा दिया था।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines