Suryakumar Goa Team: यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में अपनी स्टेट टीम को बदलने का मन बना चुके हैं। यशस्वी आगामी सीजन में गोवा की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। यशस्वी के साथ-साथ अब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने सूर्या-तिलक से भी इस सीजन गोवा की ओर खेलने को लेकर बातचीत की है। बता दें कि यशस्वी ने मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है और उन्होंने बोर्ड से एनओसी भी मांगी है।
सूर्या-तिलक भी बदलेंगे टीम?
गोवा क्रिकेट एसोसिएशन सुर्खियों में है। यशस्वी जायसवाल को गोवा ने आगामी घरेलू सीजन के लिए अपनी टीम से जोड़ लिया है। माना जा रहा है यशस्वी के हाथों में टीम की बागडोर सौंपी जा सकती है। यशस्वी के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को लेकर भी बड़ी खबर आई है। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने सूर्यकुमार और तिलक को भी डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी टीम की तरफ से खेलने का ऑफर दिया है। बता दें कि यशस्वी की तरह ही सूर्यकुमार भी मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, जबकि तिलक वर्मा हैदराबाद की तरफ से धमाल मचाते हैं।
यशस्वी ने बदल डाली है टीम
यशस्वी जायसवाल पहले ही अपनी स्टेट टीम को बदलने का फैसला ले चुके हैं। आगामी घरेलू सीजन में यशस्वी गोवा की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। माना जा रहा है गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने यशस्वी को कप्तान बनाने का ऑफर दिया है, जिसके चलते उन्होंने मुंबई टीम को छोड़ने का फैसला लिया है। यशस्वी को मुंबई क्रिकेट की ओर से एनओसी भी मिल चुकी है। हालांकि, यशस्वी का अचानक से लिया गया यह फैसला हर किसी के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा। आईपीएल 2025 में यशस्वी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, लेकिन उनके बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
30 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines