Glenn Maxwell Most IPL Ducks: पंजाब किंग्स की जर्सी में ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 का आगाज शर्मनाक अंदाज में किया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मैक्सवेल अहमदाबाद के मैदान पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मैक्सवेल को साई किशोर ने पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। कंगारू बैटर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठा। इसके साथ ही मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड पर ना चाहते हुए भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
मैक्सवेल गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
11वें ओवर डालने आए साई किशोर ने तीसरी गेंद पर उमरजई को पहले अपने स्पिन जाल में फंसाया। उमरजई 15 गेंदों पर 16 रन बनाने के बाद अरशाद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्रीज पर मैक्सवेल का आगमन हुआ। मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और रिवर्स स्वीप शॉट खेला। हालांकि, उनका यह दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया और गेंद बल्ले की जगह सीधे पैड पर जाकर लगी। साई किशोर ने जोरदार अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी कर दी। मैक्सवेल को ना चाहते हुए भी पवेलियन की ओर लौटना पड़ा।
मैक्सवेल अपना खाता तक नहीं खोल सके और जीरो पर चलते बने। आईपीएल के इतिहास में मैक्सवेल अब सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैक्सवेल यह 19वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने इस शर्मनाक लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। हिटमैन 18 बार जीरो पर आउट हुए हैं, जबकि दिनेश कार्तिक भी 18 बार इंडियन प्रीमियर लीग में डक पर पवेलियन लौट चुके हैं।
प्रियांश-अय्यर ने मचाया धमाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। प्रियांश ने सिर्फ 23 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, कैप्टन अय्यर ने जोरदार अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों में ठोका।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines