हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, साउथ अफ्रीका टीम को लगा बड़ा झटका

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर आई है। टीम का स्टार खिलाड़ी इंजरी की वजह से मेगा इवेंट से बाहर हो गया है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। अफ्रीका के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। गेराल्ड कोएट्जी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली ट्राई सीरीज में मौका मिला था। लेकिन स्टार खिलाड़ी को ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा है।

बढ़ गईं मुश्किलें

गेराल्ड कोएट्जी साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज हैं। उनका हालिया प्रदर्शन भी शानदार था। स्टार गेंदबाज के पास स्विंग के अलावा तेज गति की गेंद फेंकने की कला है। वह चैंपियंस ट्रॉफी में सीनियर गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ मिलकर अफ्रीका की तेज गेंदबाजी यूनिट का मोर्चा संभाल सकते थे। इस लिहाज से गेराल्ड कोएट्जी के बाहर होने के बाद अफ्रीका टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

तेज गेंदबाज को 5 फरवरी की सुबह प्रिटोरिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के दौरान अपने 10 ओवर पूरे करने के दौरान कमर में जकड़न हुई। मेडिकल टीम ने ये फैसला लिया कि उन्हें 50 ओवर के मैचों में समस्या हो सकती है। ऐसे में उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया। वह चैंपियंस ट्रॉफी की चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अब नहीं चुना जाएगा। हालांकि अब तक बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत को हराने के लिए इंग्लैंड की धांसू प्लेइंग XI तैयार, इस खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola