SA20 League 2025: दक्षिण अफ्रीका में इस समय SA20 लीग हो रही है। ये लीग का तीसरा सीजन है। इसमें आईपीएल की भी फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं। इसी कड़ी में जोबर्ग सुपर किंग्स को सीजन के बीच में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी चोट के चलते बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। गेराल्ड कोएट्जी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी नेशनल टीम में शामिल किए जाने का बड़े दावेदार हैं। इस चोट की वजह से जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ साथ साउथ अफ्रीका की भी मुश्किल बढ़ गई हैं।
साउथ अफ्रीका टीम की बढ़ी मुश्किलें
दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कोएट्जी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। लेकिन टीम को उस समय झटका लगा जब उनके तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि उनकी जगह पर गेराल्ड कोएट्जी को शामिल किया जा सका है। लेकिन हैमस्ट्रिंग समस्या के कारण वो आईसीसी टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं।
अगर कोएट्जी जल्दी ही फिट हो जाते हैं, तो उनके पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल हो सकते है। अगर वे उपलब्ध नहीं होते हैं, तो दक्षिण अफ्रीका की टीम क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन जैसे होनहार तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है।
फ्रेंचाइजी ने जारी किया बयान
फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर कहा, “जोबर्ग सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी के बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है इसलिए वह SA20 2025 में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गेराल्ड ने आखिरी बार 14 जनवरी को डरबन के सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था।” जोबर्ग सुपर किंग्स के बयान में आगे बताया गया कि तेज गेंदबाज को रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ेगा। उनकी वापसी को लेकर फ्रेंचाइजी ने कोई बयान नहीं दिया है।
गुजरात टाइटंस के लिए भी खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें
गेराल्ड कोएट्जी चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम गुजरात टाइटंस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। फ्रेंचाइजी ने पिछले नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी 2025 में उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
9 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines