Team India New Head Coach: टी20 विश्व कप 2024 के बाद से हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए नए हेड की तलाश में है, जिसमें गौतम गंभीर के नाम पर मुहर लगने वाली है। विश्व कप के बाद टीम इंडिया अपनी पहली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के साथ खेल रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि श्रीलंका के दौरे पर टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल सकता है। वहीं टीम इंडिया के नए हेड कोच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
KKR के लिए गंभीर का आखिरी वीडियो
क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ बंगाल के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गौतम गंभीर ईडन में शूटिंग करना चाहते थे। मैंने सुना है कि यह वीडियो केकेआर के प्रशंसकों को विदाई संदेश भेजने के लिए शूट किया गया था। यह एक छोटा सा कार्यक्रम था क्योंकि गंभीर फैंस को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंभीर ही टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टीम इंडिया को इन 3 गलतियों से पाना होगा छुटकारा, पहले मैच में ये थे कारण
दरअसल गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड बनने की रेस में सबसे आगे हैं। इसको लेकर बीसीसीआई गौतम गंभीर का इंटरव्यू भी ले चुकी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने गंभीर की सभी शर्तें भी मान ली है। आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर की केकेआर टीम में मेंटोर के रूप में वापसी हुई थी। इस दौरान केकेआर ने आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद से गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने की चर्चाएं तेज हो गई थी।
27 जुलाई से श्रीलंका के साथ होगी सीरीज
फिलहाल टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां टीम नए कप्तान और नए कोच के साथ खेलने पहुंची है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच हो सकते हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलने वाली है, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट, भारत दे सकता है पाकिस्तान को झटका
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: हार के बाद इस खिलाड़ी को याद आए रोहित-विराट, सामने आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines