Gautam Gambhir: टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब इंग्लैंड से भारत वापस लौट चुकी है। सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराया था, जिसके चलते सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में कमाल का रहा। सीरीज से पहले जब शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था तो कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स पर काफी सवाल भी उठे थे, लेकिन अब सभी करारा जवाब मिल गया है। वहीं भारत वापस लौटते ही कोच गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात कही।
क्या बोले गौतम गंभीर?
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा “शुभमन गिल ने काफी शानदार काम किया और मुझे उम्मीद है कि वे आगे भी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। हम काफी खुश है, हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह पिछले 2 महीनों में इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है वे तारीफ के हकदार है। सिराज का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम लेना सही नहीं है, सभी खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।”
शुभमन गिल रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज
इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिला का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। गिल ने इस सीरीज में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 754 रन बनाए। इस दौरान गिल के बल्ले से 4 शतक और 1 दोहरा शतक निकला। गिल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे, उनके शानदार प्रदर्शन के चलते कप्तान गिल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
सिराज रहे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा। उन्होंने सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए। जिसमें से 9 विकेट सिराज ने आखिरी टेस्ट मैच के दौरान हासिल किए थे। जिसकी पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में सिराज ने 5 विकेट हासिल किए थे।
बुमराह पर तंज, सिराज की तारीफ, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान आया सामने
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
26 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines