Gautam Gambhir On Shubman Gill: टीम इंडिया ने हाल ही में शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेली, जिसको भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम भी किया. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की ये किसी सीरीज में पहली जीत थी. जिसके बाद अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. टेस्ट के बाद अब शुभमन गिल वनडे में भी टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. कुछ फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में गिल की असली परीक्षा होने वाली है. वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर वनडे सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है.
गिल की कप्तानी पर क्या बोले गौतम गंभीर?
जियोहॉटस्टार पर बातचीत करते हुए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि “कप्तानी में ये उनके लिए अभी शुरुआती दिन है, गिल ने अभी तक सिर्फ कुछ ही मैचों में कप्तानी की है. उनकी जो सबसे अहम बात मैंने देखी है वो उनकी दबाव और मुश्किल स्थिति को संभालने की कला है. वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी बन रहे हैं. गिल ने अभी तक कप्तानी में बुरा दौर नहीं देखा है, जिसको रोकना काफी मुश्किल होता है. बुरा दौर उनकी कप्तानी की असली परीक्षा लेगा. मैं तब देखना चाहता हूं कि वे उस समय में कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, रोहित-विराट का होगा काम तमाम?
आगे उन्होंने कहा कि मैंने उनको कहा है कि मैं हमेशा उनका सपोर्ट करूंगा. गिल जब तक ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ ईमानदार और टीम के हित में सही चीजें करते हैं तब तक मैं उनके ऊपर से दबाव और आलोचना हटाने का काम करूंगा. फिलहाल गिल काफी अच्छा काम कर रहे हैं.”
गिल की कप्तानी में पहली बार खेलेंगे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हो रही है और वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए दोनों के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है. ये दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. जिसके चलते अब रोहित-विराट पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे. गिल के लिए भी ये काफी शानदार होने वाला है कि उनको टीम इंडिया के 2 पूर्व दिग्गज कप्तानों का साथ और अनुभव मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पहली बार इस मैदान पर वनडे खेलेगी टीम इंडिया, ऐसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
36 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
40 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines