हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या की बजाय सूर्यकुमार यादव को क्यों बनाया कप्तान? अगरकर का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Captain: गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें अजीत अगरकर ने बताया कि आखिर क्यों हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
hardik pandya

Suryakumar Yadav Captain: श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले आज टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गंभीर के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजू थे। चूंकि टीम इंडिया के सेलेक्शन पर काफी सवाल उठ रहे थे, जिसमें सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर सूर्यकुमार यादव को हार्दिक पांड्या की जगह टी20 टीम का कप्तान क्यों बनाया गया? इस सवाल का जवाब भी अजीत अगकर ने दिया।

सूर्याकुमार क्यों बने पहली पसंद?

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन के बाद काफी सारे सवाल उठ रहे थे। फैंस पूछ रहे थे कि आखिर हार्दिक पांड्या की बजाय टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को क्यों बनाया गया है? जिसका जवाब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया है।

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ने बताया विराट कोहली से क्यों हुआ था झगड़ा? अब आगे कैसा होगा साथ

अजीत अगरकर ने बताया कि सूर्या कप्तानी के लिए अच्छे उम्मीदवार हैं। वो टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी है और ड्रेसिंग रूम से भी अच्छा फीडबैक मिला है। हम ऐसा कप्तान चाहते थे जो सभी मैच खेले। हार्दिक हमेशा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। उनके लिए फिटनेस एक चुनौती रही है। हम ऐसा कप्तान चाहते हैं जो ज्यादातर उपलब्ध रहे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही सूर्या को कप्तान बनाया गया है।

विश्व कप विजेता टीम के उपकप्तान थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के उपकप्तान थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक को टी20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा। क्योंकि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- Gautam Gambhir का कोहली और रोहित शर्मा पर ‘विराट’ दावा, खेल सकते हैं वर्ल्ड कप अगर…

ये भी पढ़ें:- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? आज हो सकता है बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें