Major points From Gautam Gambhir: टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गंभीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। टीम इंडिया के सेलेक्शन के बाद से जो सवाल उठ रहे थे उन सभी का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने कई खिलाड़ियों पर फोकस रखा। चलिए आपको बताते हैं गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 7 बड़े प्वाइंट्स…
1. क्या रोहित-विराट खेलेंगे विश्व कप 2027
रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा था आखिर रोहित और विराट कब तक वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। इसके अलावा क्या ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप 2027 खेल पाएंगे। इसको लेकर गंभीर ने कहा कि अगर रोहित और विराट की फिटनेस अच्छी रहती है तो जरूर ये दोनों विश्व कप 2027 खेलेंगे।
2. वनडे में क्यों नहीं सूर्या
सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। लेकिन सूर्या को वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। सूर्याकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, ऐसे में गंभीर चाहते हैं कि फिलहाल उनका फोकस टी20 क्रिकेट पर रहे।
3. जडेजा वनडे टीम से बाहर नहीं
गौतम गंभीर ने बताया कि वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, इस छोटी सी सीरीज के लिए जडेजा और अक्षर को एक साथ नहीं लाया जा सकता था। आगे टीम इंडिया को बहुत सारे टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसके लिए जडेजा तैयार है। जडेजा को टीम से कोई बाहर नहीं किया गया।
4. हार्दिक की फिटनेस
गौतम गंभीर ने कहा कि हार्दिक पांड्या के लिए फिटनेस शुरुआत से ही बड़ी चुनौती रही है। हम उम्मीद करते हैं कि उनका प्रदर्शन आगे उम्मीद से ज्यादा अच्छा होगा। फिलहाल हम एक ऐसा कप्तान चाहते थे तो हर परिस्थिति में मौजूद रहे।
5. शमी की कब होगी वापसी
वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद उनकी वापसी पर कई सारे सवाल उठ रहे थे। इसको लेकर गौतम गंभीर ने कहा कि इस समय कई खिलाड़ी चोटिल हैं वहीं शमी ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। जो टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। हमारा यहीं लक्ष्य था कि 19 सितंबर को बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच में शमी की वापसी हो लेकिन इसको लेकर एनसीए से बातचीत करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की बजाय सूर्यकुमार यादव को क्यों बनाया कप्तान? अगरकर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, देखें कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
18 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines