Team India New Head Coach: टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया मेजबान के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। वहीं दूसरी तरफ विश्व कप के बाद टीम इंडिया का हेड कोच बदलने वाला है। क्योंकि मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। हालांकि टीम इंडिया के नए हेड की रेस में गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे है।
इसको लेकर बीसीसीआई भी गौतम गंभीर का इंटरव्यू ले चुकी है। वहीं जिम्बाब्वे दौरे को लेकर खबर आ रही थी कि इस दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच होंगे लेकिन अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर नहीं बल्कि दूसरा दिग्गज टीम इंडिया का हेड कोच हो सकता है।
ये भी पढ़ें;- Video: ओपनर्स को लेकर टीम इंडिया में आर-पार? 3 नए दावेदार हुए तैयार
वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच
टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम के साथ कोचिंग स्टाफ भी बदला-बदला दिखने वाला है। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा गौतम गंभीर की जगह नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच हो सकते हैं। पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ होंगे। अगले महीने इस सीरीज के लिए लक्ष्मण और एनसीए सहयोगी कर्मचारी टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।
लक्ष्मण पहले भी कर चुके हैं टीम की कोचिंग
इससे पहले भी वीवीएस लक्ष्मण कई सीरीज में टीम इंडिया की कोचिंग कर चुके हैं। जब-जब राहुल द्रविड़ छुट्टी पर रहे तब-तब टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण रहे हैं। अब एक बार फिर से लक्ष्मण टीम इंडिया को कोचिंग देते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं इस दौरे पर एक युवा टीम इंडिया देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में रियान पराग, अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल जैसे युाव खिलाड़ी अपना डेब्यू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें;- AUS vs BAN: पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, विश्व कप में ये कारनामा करने वाले बने दूसरे ऑस्ट्रेलियन
ये भी पढ़ें;- एक ही गेंद पर नो-बॉल, हिट-विकेट और रन-आउट, फिर भी बल्लेबाज निकला नॉटआउट; देखें Video
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines